फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'

Fri, 08 Nov 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP By-Election 2024: यूपी में पोस्टर-वार में कांग्रेस भी कूदी। पार्टी ऑफिस के सामने पोस्टर लगाकर लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही यूपी में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'। 
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने लगा पोस्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बार एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह है पोस्टर-वार। पार्टियां बयानबाजी के साथ ही एक-दूसरे पर पोस्टर वार कर रही हैं। 

विज्ञापन


अब लगातार पार्टियों के पोस्टर सामने आ रहे हैं। पहले भाजपा, सपा और फिर बसपा इस वार में कूदी। अब कांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई है। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर लगाया गया है। इसमें सीएम योगी के 'कटेंगे तो बटेंगे' वाले बयान को निशाने पर लिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को किया याद, बोले- काले रंग से लिखा जाएगा ये अध्याय

एनएसयूआई के छात्र नेता ने लगाया पोस्टर 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के लगा पोस्टर एनएसयूआई के छात्र नेता आर्यन मिश्रा की तरफ से लगाया गया है। इसमें लिखा गया कि, 'बटोगे तो कटोगे' का नारा देने वालों के मंसूबे तोड़ेंगे, 'हम इंडिया गठबंधन के सिपाही यूपी में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'। इसमें राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें