गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी करती हैं पार्टियां
बसपा सुप्रीमो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों पर खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में वादाखिलाफी के आरोप लग रहे हैं। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनने के बाद भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए 'जुगाड़ की राजनीति' में लग जाती है। कहा कि बसपा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बल्कि, करोड़ों गरीब, उत्पीड़ित और बेरोजगार लोगों के लिए ईमानदारी से काम करती है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी कैबिनेट बैठक: अब पांच के बजाए तीन साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं कांग्रेस-भाजपा
आज आमजन को नौकरी की सख्त जरूरत
उन्होंने एक्स पर लिखा कि आमजन को रोजगार की सख्त जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा प्रदान की गई नौकरियों की संख्या, अब तक सपा और भाजपा सरकारों द्वारा प्रदान किए गए संयुक्त रोजगार से अधिक है। बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।