उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी भाजपा बाजी मार रही है। इसके अनुसार भाजपा को 37 प्रतिशत तथा समाजवादी पार्टी को 27 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी को 20 फीसदी और छह सीट पर लड़ी कांग्रेस को आठ फीसदी वोट मिले सकते हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल सर्वे यूपी में भाजपा को पांच से छह सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त कर रहा है। इसी तरह समाजवादी पार्टी को एक से दो सीटें और बसपा को शून्य से एक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि यूपी विधानसभा की सात खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। इसके परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। इन सीटों 88 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। ये सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी।
किस सीट पर कौन दावेदार
टूंडला विधानसभा सीट
- भाजपा से प्रेमपाल सिंह धनगर
- सपा से महाराज सिंह धनगर
- बसपा से संजीव चक
नौगंवा सादात विधानसभा सीट
- भाजपा से संगीता चौहान
- कांग्रेस से डॉ. कमलेश सिंह
- सपा से जावेद आब्दी
- बसपा से फुरकान अहमद
मल्हनी विधानसभा सीट
- भाजपा से मनोज सिंह
- सपा से लकी यादव सपा
- निर्दल धनन्जय सिंह
- बसपा से जय प्रकाश दुबे
- कांग्रेस से डॉ राकेश मिश्र।
बांगरमऊ विधानसभा सीट
- भाजपा से श्रीकांत कटियार
- सपा से सुरेश पाल
- बसपा से महेश पाल
- कांग्रेस से आरती बाजपेयी
घाटमपुर विधानसभा सीट
- भाजपा से उपेंद्रनाथ पासवान
- सपा से इंद्रजीत कोरी
- बसपा से कुलदीप शंखवार
- कांग्रेस से डॉ. कृपा शंकर
बुलंदशहर विधानसभा सीट
- भाजपा से उषा सिरोही
- बसपा से हाजी यूनुस
- कांग्रेस से सुशील चौधरी
- रालोद-सपा से प्रवीण कुमार
देवरिया विधानसभा सीट
- भाजपा से डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी
- सपा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
- बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी
- कांग्रेस मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी
- अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्दल