फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित होंगे स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में जुटीं सीडीओ ने शनिवार को ठेंगहा स्थित दुग्ध उत्पादन समिति व भादर स्थित अवशीतन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोवंश संरक्षित कर दुग्ध उत्पादन करने तथा दुग्ध को संकलित कर डेयरी में ब्रिकी कर अपनी आय बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

जिले में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने की कोशिश जिले में तेजी से चल रही है। स्वयं सहायता समूह की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं के साथ सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार दिलाने में जुटी हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिल सके तथा गोवंशों का संरक्षण व दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके इसके लिए शनिवार को सीडीओ ने ठेगहा स्थित दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति व भादर स्थित अवशीतन गृह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव गया प्रसाद तिवारी से दूध से फैट की जानकारी लेते हुए महिलाओं को गोवंश पालन कर दुग्ध उत्पादन करने, डेयरी पर उत्पादित दुग्ध की ब्रिकी कर आय बढ़ाने तथा गोवंशों को संरक्षित करने को कहा।
सीडीओ ने दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति व अवशीतन केंद्र पर साफ-सफाई के साथ दुग्ध बेचने वालों को नियमित भुगतान करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने दुग्ध उत्पादकों को बिक्री में परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें