फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव : हारकर भी दो सीटों पर कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Tue, 10 Nov 2020 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव में भले ही कोई सीट नहीं मिली, पर दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रहकर उसने अपनी ताकत का अहसास जरूर करा दिया। बांगरमऊ और घाटमपुर में जहां कांग्रेस रनर अप रही, वहीं बुलंदशहर में सपा को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


टूंडला से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने से पार्टी 7 सीटों में से छह पर ही चुनाव लड़ी। बांगरमऊ और घाटमपुर में पार्टी प्रत्याशियों आरती बाजपेयी और कृपाशंकर शंखवार का सपा व बसपा प्रत्याशियों से आगे रहना कांग्रेस के रणनीतिकारों को काफी आशान्वित कर रहा है। बुलंदशहर में कांग्रेस के सुशील चौधरी बसपा प्रत्याशी से तो पीछे रहे, पर सपा प्रत्याशी से ज्यादा वोट हासिल किए। कांग्रेस के नेताओं का तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव के परिणाम बताते हैं कि जनता ने मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उपचुनाव में कांग्रेस को स्वीकारा है।

मुद्दा आधारित हमारी राजनीति को मिला समर्थन : लल्लू
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम ने कांग्रेस की बढ़ती ताकत का अहसास करा दिया है। दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे तो तीसरी सीट पर सपा से आगे रहे। हमारे कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की। मुद्दों पर आधारित हमारी राजनीति को जनता का समर्थन मिला। हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें