फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नगर पंचायतों में संचालित हुए रैन बसेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद के अलावा तीन नगर पंचायतों में रैन बसेरे का संचालन शुरू कर दिया गया है। रैन बसेरों का संचालन शुरू होने से निराश्रित व भीषण ठंड में बाहर फंसे लोगों (निशुल्क) को सहूलियत मिलेगी। संचालन में दिक्कत नहीं आए इसके लिए जिला प्रशासन ने नोडल अफसर भी नामित किया है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में बाहर फंसे लोगों के साथ निराश्रितों को सड़क के किनारे रात नहीं गुजारनी पड़े इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटा है। इसके लिए कंबल क्रय तथा वितरण के साथ अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने चारों नगरीय क्षेत्र में रैन बेसेरों का संचालन शुरू कराया है।
एडीएम ने गौरीगंज में नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय की ओर से असैदापुर में तैयार स्थाई रैन बसेरा के के अलावा ब्लॉक परिसर में एक रैन बसेरा शुरू करवा दिया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद जायस व नगर पंचायत मुसाफिरखाना में कार्यालय परिसर तथा अमेठी में रोडबेज बस स्टॉप के पास अस्थाई रैन बसेरा स्थापित कर क्रियाशील करा दिया है।
विज्ञापन

सभी रैन बेसरों में चारपाई के अलावा, स्नान गृह, प्रसाधन एवं शुद्ध पेयजल के साथ ठंड से बचाव का प्रबंध सुनिश्चित करने के बाद देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। नामित अफसरों को रात में भ्रमणशील रहकर सड़क किनारे मुसीबत में फंसे लोगों के साथ निराश्रितों को रैन बसेरा में आश्रय देकर ठंड से बचाने का निर्देश दिया गया है।
अफसरों को ठंड से मौत होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय भेजने को कहा है। एडीएम ने बताया कि रैन बसेरों में मुसीबत में फंसे लोगों के साथ ही निराश्रित को निशुल्क आश्रय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें