फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: नवरात्रि के बाद भाजपा घोषित करेगी प्रत्याशियों के नाम, सपा की घोषणा से बढ़ी पार्टी में हलचल

Wed, 09 Oct 2024 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP by-election: यूपी की दस सीटों में होने वाले उपचुनावों में सपा ने छह नामों की घोषणा कर दी है। इसके बाद भाजपा खेमे से सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव की तैयारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा द्वारा 6 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा के खेमे में भी हलचल बढ़ गई है। सबकी नजरें केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के पर टिकी हैं, जिसे उम्मीदवारों के नामों का पैनल भेजा जा चुका है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नवरात्रि के बाद भाजपा भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए गहन मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को उपचुनाव वाली सीटों का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, कई दौर के मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार किया गया है। पार्टी का लक्ष्य सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाले जिलों में भ्रमण के दौरान तमाम कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी कर चुके हैं। फिलहाल पार्टी से टिकट पाने की उम्मीद में तमाम नेता अंदरखाने प्रचार में जुटे हैं। नवरात्र के बाद टिकटों के ऐलान से तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं सपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम तय करने से भाजपा को अपनी रणनीति में बदलाव करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सपा ने घोषित किए हैं नाम
समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी।इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें