फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उप चुनाव : सात सीटों पर 88 प्रत्याशी मैदान में, 18 पर आपराधिक मामले दर्ज

Fri, 30 Oct 2020 01:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने जा रहे उप चुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से एडीआर इलेक्शन वॉच ने 87 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। सबसे अधिक बुलंदशहर सीट पर 18 उम्मीदवार हैं और सबसे कम कानपुर नगर की घाटमपुर सीट पर 6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 87 प्रत्याशियों में से 18 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 15 ऐसे हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। बुलंदशहर से बसपा उम्मीदवार मोहम्मद युनुस के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप समेत कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या का भी आरोप धनंजय सिंह पर है। उतर प्रदेश इलेक्शन वॉच के कोआर्डिनेटर संजय सिंह ने बताया कि बसपा के सात में से पांच प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि सपा के 6 में से 5 प्रत्याशी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं है। 

34 उम्मीदवार करोड़पति
उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे 34 उम्मीदवार ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। बसपा के सभी सात उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि सपा के 6 में से 5 और भाजपा के 7 में से 4 उम्मीदवार करोड़ पति हैं। सबसे अधिक संपति समाजवादी पार्टी के देवरिया से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार ब्रहमाशंकर त्रिपाठी की है। उनकी कुल संपति 31.49 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह हैं जिनकी संपति 23.07 करोड़ रुपये के बराबर की है। धनंजय पर 1.71 करोड़ की देनदारी भी है। 
विज्ञापन


आधे से अधिक ग्रेजुएट उम्मीदवार
उप चुनाव की खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर पढ़े लिखे लोग किस्मत आजमा रहे हैं। 88 में से 47 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट या उससे अधिक है। 26 उम्मीदवार पांचवीं से 12वीं पास के बीच के हैं। 10 प्रत्याशियों ने खुद को साक्षर बताया है और एक प्रत्याशी ने खुद को अशिक्षित बताया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें