फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल

Tue, 05 Nov 2024 12:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP By-Election 2024: बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल हैं। बसपा के ये महारथी उपचुनाव में बसपा की जीत के लिए दिनरात एक करेंगे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पहले 13 नवंबर को मतदान होना था। लेकिन, 04 नवंबर को चुनाव आयोग ने इन सभी सीटों पर मतदान की तारीख एक हफ्ते बढ़ा दी है। अब इन नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ेंः- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी: दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची - फोटो : अमर उजाला

भाजपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया

बताते चलें कि उपचुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं। एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, भाजपा और कांग्रेस महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करने में व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश

विज्ञापन

'नकारात्मक राजनीति' में व्यस्त हैं पार्टियां

उन्होंने कहा था कि जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय ये पार्टियां चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ 'नकारात्मक राजनीति' में व्यस्त हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गए वादे ईमानदारी से पूरे नहीं किए जा रहे हैं। क्योंकि, वादे केवल लोगों को गुमराह करने के लिए किए जाते हैं। सरकार बनने के बाद नेता इसे भूल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें