फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में कारोबारी से ठगे 1.15 करोड़ रुपये, एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का दिया झांसा

Tue, 28 Apr 2026 04:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक कारोबारी से एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 1.15 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने भारी मुनाफे का लालच दिया और रकम परिवार वालों के खातों में मंगवाई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णानगर के पूरन नगर निवासी कारोबारी राजेंद्र सिंह चौहान को परिचित ने एसआईपी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। फिर उनके 1.15 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि वर्ष 2019 में उनका परिचय हिमांशु गिहर  से हुआ था। बातचीत और व्यहवार बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें एसआईपी में निवेश कर हर माह दस गुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया। लालच में आए पीड़ित ने  वर्ष 2021 से 23 के बीच 50 लाख निवेश कर दिए। मगर मुनाफा नहीं मिला।  

विरोध पर आरोपी ने एसआईपी में घाटा होने की बात कहते हुए दोबारा क्रिप्टो में निवेश करने की बात कही।  ठग ने कहा कि क्रिप्टो में निवेश करने पर पहले के डूबे 50 लाख रुपये भी रिकवर करा देगा। 
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि अपनी डूबी रकम पाने के लिए उन्होंने वर्ष 2023 से 25 के बीच इस बार  65 लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर न तो पहली डूबी रकम रिकवर हुई और न कोई मुनाफा मिला। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी अप्रैल 2026 तक टरकाता रहा, फिर धमकाना शुरू कर दिया।

घरवालों के खातों के जरिये निवेश कराई थी रकम

पीड़ित का कहना है कि ठग ने 1.15 करोड़ रुपये खुद न लेकर अपने घरवालों के बैंक खातों में लिए थे।  फिर रकम निवेश कराई थी। इतना ही नहीं जिस एप के जरिये उसने रकम निवेश कराई थी उसमें भी अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर  लगाया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें