सात एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सात एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ कई घायलों के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम तत्काल उपचार में जुट गई। सीएमएस डॉ. रवि पांडेय के नेतृत्व में घायलों का इलाज शुरू किया गया।
एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
मिल्कीपुर के एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 10 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।