फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी के घर फिर चला बुलडोजर, टीनशेड वाला हिस्सा ढहाया; परिवार ने जताई नाराजगी

Thu, 12 Nov 2026 05:33 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर गुरुवार को दोबारा बुलडोजर कार्रवाई हुई। एलडीए की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर के आगे बना टीनशेड वाला हिस्सा ढहा दिया। मलबे में कूलर, साइकिल और अन्य घरेलू सामान दब गया।
विज्ञापन
बुलडोजर उसी के पास आरोपी के कब्जे वाली जगह को ढहा रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सआदतगंज में तीन लोगों की हत्या के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर गुरुवार को एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। दो बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ एलडीए की टीम दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंची। इससे पहले भी आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया था, लेकिन उस दौरान सिर्फ बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। इस पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार को हुई कार्रवाई में बुलडोजर ने आरोपी के घर के आगे टीन से बने हिस्से को ढहा दिया। घर के अंदर रखा कूलर, साइकिल और अन्य जरूरत का सामान मलबे में दब गया। कार्रवाई शुरू होने के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपनी छतों पर आ गए और पूरा घटनाक्रम देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें