फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: बजट में किसान-महिलाओं पर फोकस, ग्रामीण महिलाओं के हाथों में ज्यादा पैसा देने की कोशिश, पढ़ें डिटेल

Wed, 11 Feb 2026 12:45 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

 Up budget 2026-27: आज सदन में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
यूपी सरकार का बजट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बजट भाषण में महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में बड़े आंकड़े पेश किए। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पहले सरकार का फोकस किसानों और महिलाओं पर अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 39,880 बीसी सखी ने 39 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया। महिला सामर्थ्य योजना के तहत तीन जिलों में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां शुरू हुईं। 

विज्ञापन


सुमंगला योजना से 26.81 लाख बालिकाएं लाभान्वित हुईं। वहीं, किसानों को अब तक 3.04 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोतरी से 3,000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। गेहूं, धान और बाजरा खरीद के जरिए भी हजारों करोड़ का भुगतान किया गया।

महिलाओं के लिए ये रहा खास 

  • वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 58,000 ग्राम पंचायतों में 39,880 बीसी सखी द्वारा 39,000 करोड़ रूपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन करते हुये लगभग 107 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया गया।
  • महिला सामर्थ्य योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 5 मिल्क प्रोडयूसर कम्पनियों का गठन होना था जिसके सापेक्ष जनपद गोरखपुर, बरेली एवं रायबरेली में कम्पनियों का गठन करने दुग्ध संग्रहण एवं विपणन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। जनपद प्रयागराज एवं लखनऊ में कम्पनियों का गठन प्रस्तावित है। 
  • महिला गन्ना किसानों को पर्ची निर्गमन में प्राथमिकता दी जा रही है जिसका लाभ प्रदेश की लगभग 60,000 महिला गन्ना किसानों को मिल रहा है। 
  • सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत महिला पुलिस बीट, व्यापक सी.सी.टी.वी. नेटवर्क और एण्टी रोमियों स्क्वाड की तैनाती से सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
  • सेफ सिटी की अवधारणा को मूर्तरूप देने व कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व नये शहरों में एक उचित निवास स्थान उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से प्रदेश के नगर निगमों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। 
  • मिशन शक्ति के अन्तर्गत सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं के एकीकरण से महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को नई गति मिलती है। 
  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनवरी, 2026 तक 26.81 लाख बालिकाएं लाभान्वित हुयी हैं।
विज्ञापन

किसानों के लिए ये रहा खास

  •  सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रूपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है। 
  • यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रूपये से भी 90,802 करोड़ रूपये अधिक है। 
  • पेराई सत्र 2025-2026 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में 30 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है। इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त होगा। 
  • रबी विपणन वर्ष 2025-2026 में कृषकों से 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्र्रय करते हुए 2,512 करोड रूपये का भुगतान किया गया।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2025-2026 में कृषकों से 42.96 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय करते हुए 9,710 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया। 
  • खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 54,253 कृषकों से 2.14 लाख मीट्रिक टन बाजरा क्रय करते हुए कृषकों को 595 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें