कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट पूरी तह से झूठे आंकड़ों और खोखले दावों से भरा है। उन्होंने कहा कि हर अप्रैल माह में पिछले बजट का लगभग 30 प्रतिशत सरेंडर कर दिया जाता है। इस लिहाज से जो भी बजट पेश होता है उसमें 30 प्रतिशत कम करके आंकना चाहिए। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मनरेगा को खत्म करने की एक सुनियोजित साजिश हो रही है जैसे पिछले बजट के मुकाबले इस वर्ष लगभग 6 करोड़ 21 लाख कम मानव दिवस सृजित किए गए। उन्होंने कहा कि 60 जनपदों के जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कालेजों का जामा पहना दिया गया है, जिनका असली सच ये है कि उनमें अभी भी मूलभूत सुविधाएं तक मौजूद नहीं हैं।