वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में योगी सरकार का नौवां बजट भाषण पढ़ते हुए शेरो शायरी के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं विपक्ष पर तीखे वार भी किये। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले क्या स्थिति थी और विगत 7 वर्ष में योगी सरकार ने जो कार्य किये हैं, उससे स्थिति में कितना बदलाव हुआ है। इसके लिए उन्होंने शेर-ओ-शायरी का भी भरपूर उपयोग किया।
ऊर्जा की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। न छात्रों को पढ़ाई के लिये बिजली मिलती थी, न ही किसानों को सिंचाई के लिये। अस्पतालों और औद्योगिक इकाईयों को बिजली नहीं मिलती थी। गर्मियों में पूरे प्रदेश की जनता बदहाल रहती थी। रातों में शहर के शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। लोगों के घरों में रोशनी है, गर्मियों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.प किसानों को सिंचाई के लिये बिजली उपलब्ध है। हमारी सरकार ने इस भावना के साथ कार्य किया है-
अजमते जिन्दगी की कसम है हमें, जर्रे-जर्रे में महफिल सजा देंगे हम, तेरे दीवारों-दर जगमगा देंगे हम।
अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार अवस्थापना सुविधाओं का चतुर्दिक विकास और आवागमन की सुविधाओं का द्रुत गति से विस्तार हुआ है, वह वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में रही सरकार के लिये सपने में भी शायद सम्भव नहीं था। परन्तु-
लोग यहां ख्वाब दिखाते हैं अक्सर
हर एक ख्वाब को सच कर दिया है योगी ने।
उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में आये बदलाव और योगी सरकार के प्रयासों पर कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों को एक सुरक्षित, स्वस्थ, सभ्य और खुशहाल समाज मुहैया कराने तथा प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि...