फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: पूर्वांचल में काशी पर दिखा खास फोकस, मध्य यूपी में लक्ष्मणपुरी से रामनगरी तक बरसी सौगात

Tue, 06 Feb 2024 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी बजट में पूर्वांचल में काशी पर खास फोकस दिखाई दिया। एक राजकीय मेडिकल और एक होम्योपैथिक कॉलेज खुलेगा। निफ्ट की भी स्थापना होगी।, आजमगढ़ को संगीत कॉलेज मिला। मध्य यूपी में भी लक्ष्मणपुरी से रामनगरी तक सौगात बरसी।
विज्ञापन
UP Budget 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासी दलों के लिए सबसे उर्वरा माने जाने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के काशी को छोड़कर किसी अन्य जिले के लिए बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। अलबत्ता अवस्थापना विकास और रोड़ नेटवर्क जैसी परियोजनाओं के लिए बजट में भरपूर धनराशि की व्यवस्था किए जाने का सबसे अधिक फायदा पहुंचेगा। माना जा रहा है कि इसी प्रकार महिलाओं व युवाओं के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट मिलने से सबसे अधिक फायदा भी इस क्षेत्र के लाभार्थियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार को विधानसभा में सरकार द्वारा पेश बजट का पूर्वांचल के लिहाज से आकलन करें तो सिर्फ वाराणसी में एक मेडिकल कॉलेज, एक राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की स्थपना के रूप में बड़ी घोषणा की गई है। 

गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय खोलने के अब बाद वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा को बड़ा कदम बताया जा रहा है। पूर्वांचल के अन्य जिलों के लिए कोई खास बजट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि जानकारों का कहना है कि बजट में जिला या क्षेत्र विषेश के लिए भले ही कोई नई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे अधिक इसी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। 

उनका तर्क है कि भौगोलिक और जनसंख्या के लिहाज से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लभार्थियों सबसे अधिक संख्या इसी क्षेत्र में हैं। इसलिए इन योजनाओं के लिए बजट में भरपुर धनराशि मिलने से सबसे अधिक फायदा भी पूर्वांचल को ही मिलेगा।

इसी प्रकार बजट में पर्यटन विकास के लिए बजट में दी गई धनराशि से काशी के साथ विन्ध्यधाम, प्रयागराज, श्रृंगेश्वरपुर धाम के विकास को गति मिलेगी तो आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने के लिए 11.79 करोड़ रुपये की व्यवस्था करके सरकार ने इस क्षेत्र में धार्मिक से साथ ही सांस्कृतिक एजेंडे को आगे बढ़ाया है।

इस क्षेत्र के लाभार्थियों को योजनाओं का सर्वाधिक लाभ
बजट में निराश्रित महिलाओं के पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम फसल योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सीएम सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना के साथ किसानों से जुड़ी कई योजनाओं के लिए भारी-भरकम रकम की व्यवस्था बजट में की गई है। इसका सबसे अधिक फायदा भी पूर्वांचल के लोगों को ही मिलेगा।

मध्य यूपी : लक्ष्मणपुरी से रामनगरी तक बरसी सौगात
रामराज्य की अवधारणा से अनुप्रेरित बजट में लक्ष्मणपुरी से लेकर रामनगरी तक सरकार ने सौगातों की बरसात की है। अयोध्या में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं लागू की हैं। लखनऊ में भी औद्योगिक विकास पर जोर दिया है। बजट भाषण में शुरू से लेकर अंत तक अयोध्या और राम मंदिर छाया रहा।

 

अयोध्या में पहुंच मार्गों के सौंदर्याकरण, पर्यटक-जन सुविधाओं के विकास समेत एयरपोर्ट के विस्तार जैसी बड़ी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि के मद्देनजर तीन पहुंच मागों का चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। 

 

छह स्थानों पर पार्किंग तथा जन सुविधाओं का विकास कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना एवं विस्तार के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

 

अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ का बजट रखा गया है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के तहत गोंडा में कृषि महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र का संचालन शुरू किया गया है। 

 

बलरामपुर, बहराइच की अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक विकास के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। लखनऊ- हरदोई में पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए 200 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। 

 
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लखनऊ में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। लखनऊ में भी पर्यटन स्थलों का विकास और सौंदर्याकरण कराया जाएगा। राजधानी में एयरो सिटी विकसित करने के साथ कुकरैल नाइट सफारी के लिए भी सौगात मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें