फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2020 Live: बजट के बाद बोले सीएम योगी- 'हर किसी का ख्याल रखा, युवाओं पर फोकस'

Tue, 18 Feb 2020 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

वित्त मंत्री ने 5 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। ये यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री का कहना है कि हमने जनता का दिल जीता है। पढ़ें, बजट में किसे क्या मिला?
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बजट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:19 PM, 18-Feb-2020

सरकार ने किसान के लिए तोहफा दिया

सीएम योगी ने कहा कि केवल मूल किसान ही नहीं बंटाई वाले किसान भी बीमा की योजना का लाभ ले सकते हैं। कभी दुर्घटना में अगर वह मृत हो जाता था तो उसके परिवार को कोई लाभ नहीं मिलता था, लेकिन इस बजट में यह प्रावधान किया गया है। 

01:17 PM, 18-Feb-2020

अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बजट आवंटित

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो सके इसके लिए हमने बजट को आवंटित किया है। प्रदेश में 2022 तक सभी को मकान मिले इसके लिए भी हमारे प्रयास जारी है।
 

01:16 PM, 18-Feb-2020

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ इसी महीने

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ इसी माह कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
01:09 PM, 18-Feb-2020

बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया: सीएम योगी

बजट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अच्छा बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया। हमने युवाओं को लेकर यह बजट बनाया है, और उन्हें समर्पित किया है। उत्तर प्रदेश को शिक्षा का केंद्र बनाने की कोशिश की गई है। 
 

12:35 PM, 18-Feb-2020

गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा आबकारी से 37,500 और स्टांप एवं पंजीयन से 23,197 व वाहन कर से 8,650 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य रखा गया है। गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़ का बजट। दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 621 करोड़।

विज्ञापन
12:34 PM, 18-Feb-2020

मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा के नाम से नई योजना

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण बीमा के नाम से नई योजना होगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वहीं, जीएसटी और वैट से 91,568 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। 

12:32 PM, 18-Feb-2020

ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों के लिए 3000 करोड़

सुरेश खन्ना ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों के लिए 3000 करोड़, बुंदेलखंड विंध्य के गुणवत्ता प्रभावित गांवों में पाइप पेयजल योजना के लिए 3300 करोड़, पीडब्लूडी पूर्वांचल निधि में 300 करोड़, बुंदेलखंड निधि में 210 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। 
 

12:29 PM, 18-Feb-2020

रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़ के बजट का प्रस्ताव है। गोरखपुर और अन्य शहरों में मेट्रो प्रस्ताव तैयार, इनके लिए 200 करोड़ का बजट

12:27 PM, 18-Feb-2020

मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के लिए 96 करोड़

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के लिए 96 करोड़, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के लिए 477 करोड़।
 

12:25 PM, 18-Feb-2020

मनरेगा योजना के लिए 4800 करोड़

सुरेश खन्ना ने कहा कि मनरेगा योजना के लिए 4800 करोड़, राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 4000 करोड़ रुपये, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

12:11 PM, 18-Feb-2020

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 35 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 35 करोड़ रुपये। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 81 करोड़ रुपये। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपये। 

12:08 PM, 18-Feb-2020

यूपी में होगा देश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेस वे 

यूपी में देश का सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। सुरेश खन्ना ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 2000 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

 

12:07 PM, 18-Feb-2020

स्वच्छ भारत मिशन के लिए 5791 करोड़ रुपये

स्वच्छ भारत मिशन के लिए 5791 करोड़ रुपये। आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ रुपये। कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़ रुपये। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और आगरा इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। 

12:06 PM, 18-Feb-2020

महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान

सुरेश खन्ना ने कहा कि काम करने वाली महिलाओं को रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर पहुंचाने के लिए 112 नंबर पर सिर्फ कॉल करना पड़ता है। पुलिस इसके बाद उन्हें उनके घर पहुंचाएगी। 

12:04 PM, 18-Feb-2020

पीएम आवास योजना के लिए 6240 करोड़ की व्यवस्था

पीएम आवास योजना के लिए 6240 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

12:00 PM, 18-Feb-2020

गन्ना किसानों के लिए सरकार का तोहफा

वित्त मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए सरकार ने तोहफा दिया है। शुगर मिलों के लिए बजट का प्रस्ताव। गन्ना की कीमत 325 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव


 

11:57 AM, 18-Feb-2020

कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़ रुपये

वित्त मंत्री ने कहा कि ओपन जिम के लिए 25 करोड़ रुपये। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज योजना के लिए 458 करोड़। कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़ रुपये। 

11:54 AM, 18-Feb-2020

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए 783 करोड़ रुपये

सुरेश खन्ना ने कहा कि वृद्ध एवं निराश्रित महिलाओं के पुनर्वास एवं जीवनयापन के लिए स्वाधार गृह योजना है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए 783 करोड़ रुपये है। मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए 479 करोड़ रुपये। 

11:53 AM, 18-Feb-2020

निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन की सुविधा

सुरेश खन्ना ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए 1000 करोड़ की व्यवस्था है। निराश्रित महिला पेंशन की योजना 500 रुपये की धनराशि प्रतिमा सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 1425 करोड़ की व्यवस्था है
 

11:52 AM, 18-Feb-2020

पर्यटन इकाई के प्रोत्साहन के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था की है। 
 

11:48 AM, 18-Feb-2020

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कहा कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा को बजट प्रस्तावित है। समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18363 करोड़ रुपये का बजट है। 

11:46 AM, 18-Feb-2020

नव नवसृजित जिलों में अस्पताल बनेगा

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नव नवसृजित जिलों में अस्पताल बनेगा। जिला अस्पतालों के लिए 70 करोड़, सैफई PGI को 309 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए बजट है। ग्रामीण CHC बेहतरी के लिए 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।  

11:44 AM, 18-Feb-2020

प्रयागराज में लॉ यूनिवर्सिटी, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय

सुरेश खन्ना ने कहा कि सीएम शिक्षता प्रोत्साहन योजना लाएंगे, 8 नए मेडिकल कॉलेज का काम जारी है। इनमें प्रयागराज में लॉ यूनिवर्सिटी, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ में 3 नए राज्य विश्वविद्यालय और प्रदेश में पुलिस फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की स्थापना प्रस्तावित है। 
 

11:43 AM, 18-Feb-2020

अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़

सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। झांसी, आगरा और कानपुर में भूमि चिन्हित की गई
अटल भूजल योजना प्रारंभ की जा रही है। 14 सिंचाई योजनाओं को इस वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य है। 
 

11:41 AM, 18-Feb-2020

तलाकशुदा महिलाओंं को 500 रुपये प्रति महीने पेंशन

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओंं के लिए पेंशन की सुविधा मिलेगी। 500 रुपये प्रति महीने पेंशन दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ और निर्माण के लिए 60 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

11:36 AM, 18-Feb-2020

अग्निशमन के लिए 10 करोड़:

सुरेश खन्ना ने कहा कि तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़, अग्निशमन के लिए 10 करोड़, विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए 60 करोड़, युवाओं को 2500 रुपये हर महीने 

11:36 AM, 18-Feb-2020

पुलिस बल योजना को 122 करोड़ रुपये

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पुलिस बल योजना को 122 करोड़ रुपये, पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए 122 करोड़ और साइबर क्राइम के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट है।  

11:32 AM, 18-Feb-2020

जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपये का एलान: खन्ना

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि तीन राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश के हर जिले में युवा हब बनाया जाएगा। जहां उन्हें कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। सुरेश खन्ना ने जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपये का एलान किया। 

11:31 AM, 18-Feb-2020

महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए: खन्ना

वित्त मंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए। पुलिस फॉरेंसिक के लिए 20 करोड़ रुपये। डिफेंस एक्सपो में 3 एमओयू साइन किए। 
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू किया। 

11:28 AM, 18-Feb-2020

कन्या सुमंगला योजना को 1200 करोड़: खन्ना

वित्त मंत्री ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना को 1200 करोड़ हैं, साइबर क्राइम के लिए तीन करोड़, कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया
 

11:27 AM, 18-Feb-2020

आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़: खन्ना

वित्त मंत्री  ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 122 करोड़ और आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ बजट रखा गया है।

11:25 AM, 18-Feb-2020

'यूपी मे कुंभ का भव्य आयोजन हुआ, डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ'

वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी मे कुंभ का भव्य आयोजन हुआ, डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ।  वित्त मंत्री ने कहा कि 2 लाख करोड़ का निवेश आया है, 10 हजार करोड़ से ज्यादा की नई योजनाएं। 3.18 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व कर, आवासीय भवनों के लिए 600 करोड़ हैं। 

11:21 AM, 18-Feb-2020

2020-21 का बजट युवाओं की शिक्षा, संवर्धन और रोजगार को समर्पित: खन्ना

वित्तमंत्री बजट की प्रस्तावना पढ़ते हुए गीत गया 'गैर परो से उड़ सकते हैं, हद से हद दीवारों तक, अंबर तक तो वही उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे'। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोले 2017-18 का बजट किसानों को समर्पित था। 2018-19 का बजट औद्योगिक विकास व 2019-20 महिला सशक्तीकरण करने वाला था। 2020-21 का बजट युवाओं की शिक्षा, संवर्धन और रोजगार को समर्पित है।

11:19 AM, 18-Feb-2020

जनता को पुलिस की सुविधा के लिए यूपी कॉप एप बनाया: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को पुलिस की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यूपी कॉप एप बनाया गया है। इस एप को पांच लाख से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। साइबर थानों पर जोर है। 16 साइबर थाने का निर्माण किया जाएगा। दुष्कर्म की घटनाओं में 35 प्रतिशत की कमी आई है। 
 

11:16 AM, 18-Feb-2020

तेजी से विकास की कोशिश

वित्त मंत्री ने कहा कि तेजी से विकास की कोशिश है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार किया गया है। तीन साल में दो इन्वेस्टर समिट किए। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर है। 

11:14 AM, 18-Feb-2020

2020 के बजट में युवाओं पर फोकस: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि 2020 के बजट में युवाओं पर फोकस है। यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन का बनाने का लक्ष्य है।

11:10 AM, 18-Feb-2020

राज्य नीति आयोग का गठन किया जाएगा: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि हमने जनता का दिल जीता है। हम चुनौतियों से निपट रहे हैं। राज्य नीति आयोग का गठन किया जाएगा। यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।

11:09 AM, 18-Feb-2020

वित्त मंत्री ने 5 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया

वित्त मंत्री ने 5 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। ये अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

11:06 AM, 18-Feb-2020

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ना शुरू किया

विधानसभा का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट को पढ़ रहे हैं। 

10:43 AM, 18-Feb-2020

सीएम और वित्त मंत्री पहुंचे विधानसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंच गए हैं। कुछ देर में वित्त मंत्री विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

10:41 AM, 18-Feb-2020

कैबिनेट बैठक खत्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हो रही प्रदेश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में वित्त वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों व विनियोग विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 

10:38 AM, 18-Feb-2020

विधानसभा में धरने पर बैठी कांग्रेस

वहीं मंगलवार सुबह महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।  कांग्रेसी विधानसभा में धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवा बेरोजगार हैं। किसानों के लिए कोई योजना नहीं है। 

10:33 AM, 18-Feb-2020

झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम योजना का एलान संभव

अनुसूचित जातियों को साधने के लिए सरकार झलकारी बाई कोरी हथकरघा योजना का एलान कर सकती है। अनुसूचित जाति के बुनकरों व उनके संगठनों को उन्नत किस्म के हथकरघा पिटलूम व फ्रेमलूम तथा ऑटोमेटिक  शटललेस/ रैपियर लूम खरीदने के लिए अनुदान दिया जा सकता है। हथकरघा बुनकरों की समिति, स्वयं सहायता समूह व व्यक्तिगत बुनकरों को पिटलूम व फ्रमेलूम खरीदने पर अनुदान दिया जा सकता है। बुनकरों की ट्रेनिंग व हथकरघा कार्यशाला के निर्माण पर भी अनुदान संभव है। 
 

10:31 AM, 18-Feb-2020

हर-घर जल, ओडीएफ प्लस, पाइप पेयजल, आवास से ग्रामीणों का ख्याल

सरकार के चौथे बजट का एक सबसे बड़ा एलान हर-घर जल योजना होगी। इसके लिए प्रस्तावित जल शक्ति मिशन के लिए भारी-भरकम आवंटन का प्रस्ताव है। इसी तरह खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण व व्यवहार परिवर्तन के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए ओडीएफ प्लस योजना का एलान हो सकता है। पीएम आवास योजना से छूटे पात्र परिवारों के आवास निर्माण का काम जारी रहेगा।

10:04 AM, 18-Feb-2020

युवाओं की पढ़ाई व रोजगार के अवसर बढ़ाने को ध्यान में रखकर तैयार किया बजट

सरकार 2025 तक पशुओं को सभी बीमारियों से मुक्त करने और देशी पशुओं के ब्रीड सुधार की योजना भी ला सकती है। औद्यानिक फसलों को प्रोत्साहन व बर्बादी रोकने के लिए शीतगृह, कोल्डचेन, मार्केटिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा दुग्ध प्रसंस्करण की क्षमता दो गुना करने के लिए पीपीपी मॉडल पर नई स्कीम लाए जाने की संभावना है। दूसरे बजट का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर था। तब से अब तक सरकार ने चार नए एक्सप्रेस-वे का एलान किया है। 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित सभी पांच एक्सप्रेस-वे के काम को तय रणनीति के तहत आगे बढ़ाने और पूरा करने के लिए बजट मिलना तय है। जेवर व अयोध्या के अलावा कई नए एयरपोर्ट व और पूर्व से चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के अलावा गोरखपुर व वाराणसी में मोनो रेल का एलान हो सकता है। लोक निर्माण विभाग को सड़क व पुल निर्माण व ऊर्जा विभाग को चल रहे प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने व ऋण अदायगी के लिए पूर्व की तरह आवंटन मिलने की संभावना है।

सरकार ने इस बजट को युवाओं की पढ़ाई व रोजगार के अवसर बढ़ाने को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय, मेडिकल, फोरेंसिक व आयुष सहित सात नए विश्वविद्यालय और करीब 10 नए मेडिकल कालेज को बजट मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम इस बजट का मुख्य आकर्षण साबित हो सकती है। 

युवाओं के प्लेसमेंट के लिए कर्नाटक की तरह प्लेसमेंट हब बनाने की भी घोषणा संभव है। तीसरा बजट महिलाओं व बेटियों पर केंद्रित था। सरकार ने कन्या सुमंगला योजना का एलान किया था। नए बजट में भी इस योजना के लिए बड़ा आवंटन तय है। अयोध्या, मथुरा, काशी, विंध्याचल और चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए कई योजनाओं का एलान हो सकता है।   

10:02 AM, 18-Feb-2020

UP Budget 2020 Live: बजट के बाद बोले सीएम योगी- 'हर किसी का ख्याल रखा, युवाओं पर फोकस'

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज चौथा बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज विधानसभा में योगी सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट आकार 5.12 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। 

चालू वित्त वर्ष का बजट 4.79 लाख करोड़ का था जो अनुपूरक के साथ बढ़कर 4.97 हजार करोड़ रुपये पार कर गया है। इसमें युवाओं को पढ़ाई के अवसर और रोजगार पर फोकस के साथ कृषि और किसान, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, बेटियों के प्रोत्साहन और अयोध्या, मथुरा, वाराणसी के विकास व धार्मिक-सांस्कृतिक  एजेंडे को पूरा महत्व मिलने की संभावना है। 

सामाजिक समीकरण साधने के लिए सरकार जाति-समाज पर केंद्रित कुछेक योजनाओं का एलान भी कर सकती है। सरकार ने पहले बजट में कृषि ऋणमाफी का एलान किया था। पिछले तीन बजट में लगातार पात्र किसानों का ऋण माफ करने के लिए बजट दिया गया। सरकार अब 45.20 लाख किसानों का ऋण माफ कर 25,215 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान कर चुकी है। अभी भी पात्र किसानों की ऋणमाफी की कार्यवाही चल रही है। नए बजट में इस मद में बड़े आवंटन की संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन सरकार का किसानों पर फोकस स्पष्ट नजर आएगा। 

इस बजट में किसानों की खेती की लागत कम करने के लिए कई घोषणाएं संभव हैं। करीब दो लाख किसानों के ट्यूबवेल के सौर ऊर्जीकरण का एलान हो सकता है। गंगा नदी के किनारे जीरो बजट की प्राकृतिक  खेती के लिए भी नई योजना आ सकती है। सरकार ने पिछले दिनों गंगा यात्रा के दौरान इसका एलान किया था। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए पशु आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए भी बजट मिलना तय है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें