फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली के चुनावों को बदली रणनीति से लड़ती दिखेगी बसपा, आकाश आनंद ने बनाया जीत का ये प्लान

Tue, 31 Dec 2024 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Delhi Assembly Elections: बीते कुछ चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में बदली हुई रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करती दिखेगी। 
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बसपा बदले अंदाज में चुनाव प्रचार करती हुई दिखेगी। बहुजन समाज पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो दिन पहले दिल्ली चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अभियान चलाने के साथ कैडर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव की कमान पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सौंपी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो ने निर्देश दिया है कि दिल्ली में दलित बस्तियों और कॉलोनियों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर बसपा की नीतियों के बारे में बताएं। संविधान और आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के छलावे की राजनीति से जनता को अवगत कराएं। इसके अलावा कैडर कैंप, कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकों का आयोजन कर दलितों और बहुजन समाज को बसपा के साथ जोड़ें। उन्हें भरोसा दें कि बसपा की सरकार बनने पर दलितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

सफाई का काम करने वाले लोगों को मुफ्त सेफ्टी किट वितरित की जाएगी। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं को भी बसपा के साथ जोड़ने को कहा है। साथ ही प्रत्याशियों का चयन करने के लिए सावधानी बरतते हुए पैनल बनाकर भेजने को कहा है। बता दें कि पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर आकाश आनंद दिल्ली में लगातार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आगामी पांच जनवरी को आकाश आनंद दिल्ली के कोंडली स्थित अंबेडकर पार्क में जनसभा करने जा रहे हैं। जल्द पार्टी के अन्य नेताओं को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें