फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशी घोषित किए, 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की

Thu, 16 Oct 2025 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। बाकी प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

यहां देखें प्रत्याशियों की सूची: 


विज्ञापन







ये होंगे स्टार प्रचारक: 


विज्ञापन

सुभासपा ने भाजपा से किया किनारा, उतारे अपने प्रत्याशी

इसके एक दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीति एनडीए से किनारा कर लिया है। यूपी सरकार में शामिल होने के बाद भी बिहार के चुनाव में सुभासपा ने बुधवार को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और बृहस्पतिवार शाम को दूसरी सूची भी जारी करने की तैयारी है।

बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बीते दो साल से बिहार चुनाव की तैयारी कर रहे थे और लगातार रैली और जनसभा भी कर रहे थे। इसी आधार पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बिहार में एक दर्जन से अधिक सीटों पर दावेदारी भी कर रखा था। लेकिन भाजपा ने हाल में ही बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा किया है, इसमें सिर्फ बिहार की स्थानीय दलों को ही हिस्सेदारी दी गई है। वहीं, सुभासपा को एक भी सीट नहीं दिया गया है। काफी इंतजार के बाद राजभर ने बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर गठबंधन में किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि हमने तो पूरी कोशिश थी, लेकिन हमारी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया। अंततः हमें अकेले दम पर चुनाव लड़ने के फैसला लेना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें