फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन पर बृजेश पाठक का जवाब, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी है सपा

Wed, 05 Aug 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपनी राजनीतिक रणनीति बदल रही है। इससे पहले सम्मेलन में विपक्षी नेता ने पीडीए की नई व्याख्या करते हुए ब्राह्मण समाज को जोड़ने का संदेश दिया और आगामी चुनाव का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
ब्रजेश का अखिलेश को जवाब। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन से कोई वास्तविक संबंध नहीं है और वह केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन

 

आज समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की जयंती है और वह राज्य सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर का ब्राह्मण समाज या व्यापक समाज से कोई संबंध नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी खुद ही भ्रम की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कभी पार्टी पीडीए की बात करती है, कभी सवर्णों को अलग श्रेणी में रखती है, कभी उन्हें अल्पसंख्यक बताती है और समय-समय पर नए-नए राजनीतिक फार्मूले गढ़ती रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है और उसका विकास या जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।

 

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा था- PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है

अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को साधने के उद्देश्य से आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और आज भी उनके विचार पार्टी की ताकत हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे 2027 में बदलाव की आवाज को रोका नहीं जा सकता। लोहिया पार्क भले छोटा हो, लेकिन विचारों के लिहाज से वह देश का सबसे बड़ा पार्क है।

उन्होंने भाजपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अब पीडीए की नई-नई परिभाषाएं गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देना होगा। जबसे PDA से हारे हैं यह सब कर रहे हैं। जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें