फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश बोले- PDA में P मतलब 'पंडित', सतीश महाना ने कहा- तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

Wed, 05 Aug 2026 05:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए समर्थकों के बीच होड़ मच गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- PDA में P मतलब 'पंडित', 2027 में बदलाव होना तय

समाजवादी विचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और 'जिंदाबाद' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देना होगा। जबसे PDA से हारे हैं यह सब कर रहे हैं। जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा। पढ़ें पूरी खबर

यूपी विधानसभा में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में मंगलवार को हुई घटनाओं पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे इस बात पर गंभीरता से विचार करेंगे कि क्या वे इस पद के योग्य हैं। उनके इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए गंभीर माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पत्नी और बेटे ने पीट-पीटकर रेलवे कर्मी को मार डाला

निगोहां इलाके के मीरकनगर गांव में सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे रेलवे कर्मी कैलाश चंद्र गौतम का उनकी पत्नी लज्जावती से विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। शोरगुल सुनकर कैलाश का बेटा शिवम भी वहां पहुंच गया। 

रेलवे कर्मी की मां रामपति का आरोप है कि मां, बेटे ने मिलकर कैलाश को इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। रामपति ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैलाश की मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी विधानसभा में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में मंगलवार को हुई घटनाओं पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे इस बात पर गंभीरता से विचार करेंगे कि क्या वे इस पद के योग्य हैं। उनके इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए गंभीर माहौल बन गया।

इससे पहले विधानसभा शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने 6900 शिक्षक भर्ती और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान दानपेटी लेकर विधानसभा पहुंचे और आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। पढ़ें पूरी खबर

फुरकान का फाइल फोटो, मौके पर पहुंचे असलहे और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर

शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैराना निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। फुरकान कुख्यात मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था और कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, रंगदारी सहित 20 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

धरने पर बैठे सपा विधायक। - फोटो : amar ujala

जो पोस्टर दिखाने पर सदन से निलंबित हुए सपा विधायक, वही लेकर धरने पर बैठे

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से निलंबित किए गए सपा विधायक सचिन यादव बुधवार को सदन परिसर में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जनता चर्चा चाहती है और सरकार से जवाब चाहती है लेकिन सदन में चर्चा नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। जनता मुख्यमंत्री से जवाब चाहती है। मामले का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस पर सदन में चर्चा करना चाहता है पर सत्ता पक्ष इससे बच रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें