फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौसम खराब होने की वजह से बृजभूषण सिंह के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो जारी करके दी जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

 Brijbhushan Singh: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 
विज्ञापन
खेत मे हुई इमरजेंसी लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर को भोजपुर के पास खेत में इमरजेेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जाता है कि मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने यह कदम उठाया। पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्वयं के सकुशल होने की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद को दो विधानसभाओं में सभा को संबोधित करना था। उन्होंने सबसे पहले संदेश विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दिनारा विधानसभा में एक और जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से जा रहे थे, तभी रास्ते में मौसम बिगड़ गया। ऐसे में हेलीकॉप्टर को खेत में उतारना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग की खबर आते ही मौके पर पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।

पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर खुद बयान जारी कर कहा कि पायलट की सूझबूझ से वह सुरक्षित हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों को सूचित किया कि अब वे हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से पटना जा रहे हैं। यह खबर यहां आते ही लोग एक दूसरे को फोन करके कुशलता जानने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें