देश में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन में यूपी का एक युवक भी शिकार हो गया है। यूपी में अमेठी जिले के गौरीगंज में गौरीपुर निवासी राधेश्याम मिश्र का 24 वर्षीय पुत्र आनंद मिश्र दिल्ली में रहता था।
21 फरवरी को वह अपने चचेरे भाई से मिलने गुड़गांव के लिए निकला था। रात करीब 9.30 बजे गुड़गांव के नहरपुर के पास बस पर हुए पथराव और फायरिंग में गोली लगने से आनंद मिश्र की मौत हो गई।
बुधवार को घरवालों को इसकी सूचना मिलने पर दिल्ली में रह रहा उसका भाई गुड़गांव पहुंचा और शव की पहचान की। यह खबर मिलते ही गौरीपुर गांव में कोहराम मच गया।