फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में हैं गलतियां तो न हो परेशान, यूपी बोर्ड सुधार के लिए खोलेगा वेबसाइट

Thu, 30 Jan 2020 11:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के एडमिट कार्ड में छात्रों व अभिभावकों के नाम में गड़बड़ी आने के बाद बोर्ड की नींद खुली। बोर्ड अब बोर्ड परीक्षा से पहले ऑनलाइन सुधार के लिए अपनी वेबसाइट खोलेगा। यह पहली बार होगा जब बोर्ड को परीक्षा से पहले अपनी वेबसाइट खोलनी पड़ेगी। इस बार एडमिट कार्ड में छात्रों व अभिभावकों के नाम अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा में भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


अंकपत्रों में भी नाम अंग्रेजी के अलावा हिंदी में होंगे। बोर्ड फॉर्म के आवेदन करने के दौरान ब्यौरे में गड़बड़ियां हो गईं। दरअसल, हिंदी में नाम अंकित करने के लिए जिस कंप्यूटर एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया गया उसके बारे में शिक्षकों को सही से जानकारी नहीं दी गई और ऑनलाइन ब्योरा फीड करने के दौरान नामों में गड़बड़ियां हुईं।

इसके बाद बोर्ड के आदेश पर स्कूलों के एसआर रजिस्टर की जांच कराई गई। करीब दो हफ्ते शिक्षकों की कई टीमें गठित कर एसआर रजिस्टर की जांच कराई गई। जो गड़बड़ियां पाई गईं, उनके संबंध में स्कूलों ने प्रमाण सहित बोर्ड को भेज दिया। इतनी कवायद करने के बाद भी बोर्ड ने छात्रों को जो एडमिट कार्ड जारी किए, उनमें नामों को लेकर भारी गड़बड़ियां मिलीं। अब ऐसे तमाम स्कूल परेशान हैं। वे इन अशुद्धियों को लेकर बोर्ड से संपर्क साध रहे हैं। वे दोबारा सुधार के लिए बोर्ड को दस्तावेज भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों का बढ़ा दबाव

स्कूलों के भारी दबाव को देखते हुए बोर्ड ने एक बार फिर अपनी वेबसाइट खोलने का मन बनाया है। स्कूलों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा से पहले सुधार करने का एक और अवसर देगा। फरवरी में वह अपनी वेबसाइट पर सुधार के लिए लिंक खोलेगा। इसके माध्यम से स्कूल प्रशासन छात्रों से संबंधित ब्योरे में सुधार कर सकेंगे।

सुधार का एक और मौका
गड़बड़ियों के मामले में स्कूलों को बोर्ड से बात करने को कहा गया था। नामों में ज्यादा गड़बड़ियां होने पर बोर्ड सुधार के लिए एक और मौका देगा। स्कूलों को ऑनलाइन सुधार करने का मौका मिलेगा। - डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें