यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को इस साल से अब दस गुना तक बढ़ी हुई फीस अदा करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को सभी विद्यालयों के लिए नई फीस संबंधी निर्देश जारी कर दिए।
बढ़ी हुई फीस नौवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए इसी सत्र से जबकि 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए अगले सत्र से लागू होगी।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पांच वर्ष के बाद प्रमाण पत्र लेने की फीस में की गई है। पहले यह फीस केवल 20 रुपये थी, लेकिन अब यह फीस 200 रुपये कर दी गई है।