लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राजधानी में 126 केंद्र बनाए गए हैं। दो दर्जन से अधिक स्कूलों ने तय परीक्षा केंद्र पर आपत्ति जताई है। कुछ ने ज्यादा दूरी तो कुछ ने अव्यवस्था के कारण केंद्र निरस्त करने की मांग की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, निर्धारित केंद्र पर स्कूलों से चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। विद्यालय से केंद्र 15 किमी से अधिक दूर होने व अन्य समस्याओं पर आपत्ति कर सकते हैं। अभी तक आईं आपत्तियों में ज्यादातर स्कूलों ने केंद्र पर अव्यवस्था की शिकायत की है। कुछ ने दूरी ज्यादा होने से केंद्र बदलने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुनर्विचार कर केंद्र तय किए जाएंगे।