फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवाई अड्डों पर इंटर्नशिप करेंगे लविवि के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी पहली बार हवाई अड्डों पर भी इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके लिए विवि ने ऑनलाइन आवेदन मांगे है। चयनित विद्यार्थियों को तय मानदेय भी मिलेगा। तीन महीने की इंटर्नशिप के बाद जरूरत के अनुसार एयरपोर्टों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल से अदाणी सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने संपर्क किया है। फाउंडेशन राष्ट्रीय सीएसआर कार्यक्रम प्रोजेक्ट उड़ान के तहत विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करने का मौका देने जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी।



रहने, खाने की होगी व्यवस्था

चयनित विद्यार्थियों को अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अलावा मुंबई, जयपुर, गुवाहाटी और बंगलूरू जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वे वास्तविक सीएसआर गतिविधियों और सामुदायिक विकास के कार्यों को भी जान सकेंगे। इंटर्न विद्यालयों, कॉलेजों के साथ समन्वय कर शैक्षणिक भ्रमण की योजना बनाएंगे और अदाणी समूह के व्यवसायों की जानकारी साझा करेंगे। जो विद्यार्थी लखनऊ से बाहर हवाई अड्डों पर इंटर्नशिप करेंगे, उनके रहने व खाने की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये छात्र कर सकेंगे आवेदन

एमबीए, पीजीडीएम, बीटेक के विद्यार्थियों को https://forms.gle/rWpQnDtS5XqZT7Jz6 पर आवेदन करना होगा।





कोट........

उत्कृष्ट संचार कौशल और सार्वजनिक संवाद क्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए पहली बार ऐसा अवसर आया है। विद्यार्थी समयसीमा के भीतर आवेदन कर दें।

- प्रो. अनूप, भारतीय निदेशक, सेंट्रल प्लेसमेंट सेल, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें