फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं नवंबर व दिसंबर में, विषयवार कार्यक्रम जारी

Fri, 12 Jul 2019 03:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। इसके निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूलों को दे दिए हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से पहली बार विषयवार जारी मासिक शैक्षिक पंचांग में प्री बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीआईओएस ने तय समय में प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी दो प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 1 से 9 नवंबर तक  पहली और 16 से 24 दिसंबर तक दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

इसके परिणाम के आधार पर कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उनके बौद्घिक स्तर के हिसाब से तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के छात्रों के लिए जिला स्तर पर क्वेश्चन बैंक तैयार किए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा के चुनिंदा प्रश्नपत्रों को स्कूलों में भेजा जाएगा। उनके माध्यम से ही छात्र बोर्ड परीक्षा का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल, शुरू हुए कक्षा नौ और 11 के छात्रों के पंजीकरण

यूपी बोर्ड के कक्षा नौ और 11 के छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट गुरुवार से चालू हो गई है। जबकि कक्षा नौ और 11 में दाखिले की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल अपने यूजर आईडी पासवर्ड से छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथ 20 अगस्त है। लेकिन सामान्य छात्र कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक ही दाखिला ले सकेंगे। 

26 अगस्त से छात्रों के विवरण की जांच होगी। इसके अलावा छह सितंबर से 20 सितंबर की मध्यरात्रि तक विवरण की त्रुटि सुधारी जाएगी। इस बार छात्रों के शैक्षिक विवरणों की त्रिस्तरीय जांच होगी। बोर्ड ने इसकी व्यवस्था की है। शैक्षिक विवरणों की जांच पहले अभिभावक, फिर संबंधित कक्षा के शिक्षक और अंत में प्रधानाचार्य करेंगे। तीनों हस्ताक्षर करेंगे। बाद में यदि विवरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो तीनों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें