मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और मेधा से इन परीक्षाओं के टॉपर के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।