UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने मोबाइल/लैपटॉप समेत अन्य डिवाइसों पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख पाएं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने करीब 54 लाख छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रगति, रितेश, सफल और आयुष ने लखनऊ का नाम रोशन किया है। बाल गाइड इंटर काॅलेज गोसाईंगंज की छात्रा प्रगति गुप्ता, एलपीएस के सफल रितेश कुमार और सफल मिश्रा ने संयुक्त रूप से 95 फीसदी अंक हासिल करके हाईस्कूल में टाॅप किया है।
UP Board Result kaise dekhen: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।
पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
अब बोर्ड्स की सूची से 'UP Board' का चयन करें।
इसके बाद, 10वीं के छात्र 'Class 10th Result' और 12वीं के छात्र 'Class 12th Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चाहें तो 'Download' बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।