फरवरी 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में राजधानी लखनऊ से 10,05,61 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रहेगी। परिषद के आंकड़ों के अनुसार पंजीकृत विद्यार्थियों में 51,106 छात्राएं और 49,455 छात्र शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राजधानी के 126 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 785 विद्यार्थी अधिक पंजीकृत हुए हैं।