फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : शुल्क नहीं जमा तो रद्द होगा फॉर्म, कॉलेज होंगे जिम्मेदार

Tue, 01 Oct 2024 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षार्थियों का पंजीकरण शुल्क नहीं जमा होगा तो उनका फाॅर्म रद्द हो जाएगा। इस संबंध में सभी परीक्षार्थियों के पांच प्रतियों में कोषपत्र जमा करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेजों को जारी किया है। इसके लिए चार अक्तूबर का समय दिया है।
विज्ञापन



कोषपत्र की दो प्रतियां कोषागार में, एक प्रति डीआईओएस कार्यालय और एक प्रति नामावली के साथ परिषद कार्यालय में जमा की जाएगी। इसके बाद एक प्रति कॉलेज में भी सुरक्षित रखनी होगी। बता दें कि जिन परीक्षार्थियों का शुल्क नहीं जमा होगा, उनका आवेदन फॉर्म रद्द हो सकता है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधक या प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि इस बार भी राजधानी में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।


देना होगा शपथपत्र
कोष पत्र राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जमा किए जाएंगे। साथ ही कॉलेजों की ओर से यह प्रमाण-पत्र भी देना होगा कि ‘प्रमाणित किया जाता है कि उनके विद्यालय में सत्र 2024-25 के सभी छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण आवेदन को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराए जा चुके है और एक भी छात्र-छात्रा का आवेदन अपलोड होने से छूटा नहीं है। इस बारे में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्देश जारी किया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें