फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः होमसाइंस का पर्चा आउट

Wed, 11 Mar 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को इंटरमीडिएट गृह विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर आउट हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


मामला गायत्री देवी इंटर कॉलेज राजेपुर थोथिया रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र का है। इस केंद्र पर बुधवार को इंटरमीडिएट चित्र कला विषय की परीक्षा थी। जबकि सेंटर पर सभी बच्चों को गृह विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर बांट दिया गया।

इसकी परीक्षा गुरुवार को होनी थी। इस मामले में डीआईओएस रामशरण सिंह ने डीएम योगेश्वर राम मिश्र व बोर्ड को अपनी रिपोर्ट भेजी। डीएम के निर्देश पर आउट प्रश्न पत्र सील कर दिए गए और उसकी परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व तीन कक्ष निरीक्षकोंं केखिलाफ केस दर्ज कराने के लिए रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें