फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज खत्म हो जाएंगी बोर्ड की परीक्षाएं, 19 मार्च से 261 केंद्रों में होगा मूल्यांकन; फोन रहेगा बैन

Wed, 12 Mar 2025 11:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Exam Evaluation: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से खत्म हो रही हैं। परीक्षाओं के बाद होली की छुट्टियां हैं। अवकाश खत्म होते ही मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
आज से खत्म हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो रही हैं। 19 मार्च से दो अप्रैल तक प्रदेश के 261 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। कॉपियों का मूल्यांकन स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की निगरानी में किया जाएगा। जिला स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मंगलवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि मूल्यांकन कार्य शुरू होने के एक घंटे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट को मूल्यांकन केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में होगा। हर जिले में कंट्रोल रूम से और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि मूल्यांकन में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन समेत किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर प्रतिबंध होगा। हर मूल्यांकन केंद्र के मुख्य गेट पर ही इसे जमा कराया जाएगा।
 

UP Board : परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा, रिजल्ट मई में जारी होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

आज इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का पेपर
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आज अंतिम दिन है। हाईस्कूल में सभी प्रमुख विषयों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। इंटरमीडिएट में आज अंग्रेजी का प्रश्न पत्र है। दूसरी पाली में होने वाली इस परीक्षा में पूरी सख्ती और निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें