यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज सुबह से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन प्रात: 7.30 बजे से हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा थी, जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली में प्रात: 7.30 से सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र एवं सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
2 of 7
बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स
बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि इस बार भी 31 संवेदनशील जिलों में कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी बोर्ड
इस बार प्रदेश भर में 11 हजार 413 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 3404715 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2656319 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कुल 6061034 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 21 अप्रैल तक चलेंगी।
4 of 7
यूपी बोर्ड
लखनऊ के चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में उसी स्कूल के बच्चों को अलग बैठाया गया और सब्जेक्ट एक्सपर्ट ड्यूटी करते पाए गए। सूचना पर डीआईओएस ने व्यवस्था में बदलाव किया।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी बोर्ड
बहराइच में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 66061 छात्र नामांकित हैं।