फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 139 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, प्रस्तावित सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में 139 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा होगी। केंद्रों की प्रस्तावित सूची बुधवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी गई है। 30 जनवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन सूचनाएं अपडेट करते हुए स्कूलों को आपत्तियां परीक्षा कार्यालय में जमा करनी होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 1,05,400 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से हाईस्कूल के 54354 और इंटर के 48,934 छात्र शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल के प्राइवेट 466 और इंटर के 1646 प्राइवेट छात्र भी शामिल हैं।
सूची में कई विवादित स्कूल भी
परीक्षा केंद्रों की सूची में कई विवादित स्कूल भी शामिल हैं। नेशनल इंटर कॉलेज में करीब दो वर्ष पहले प्रतियोगी परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग पकड़ा गया था। एसटीएफ ने छापा मारकर प्रधानाचार्य समेत ड्यूटी कर शिक्षकों को पकड़ कर इसका खुलासा किया था। अग्रसेन इंटर कॉलेज को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गली में होने की वजह से इसे कई बार से बनाया नहीं जा रहा था। वहीं स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज एक ही परिसर में चलता है। बावजूद इसको परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्कूल डिबार की सूची में
डिबार की सूची में शहर के तीन स्कूलों को शामिल किया गया है। कानपुर रोड स्थित बाल विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सीतापुर रोड स्थित इंदिरा पब्लिक इंटर कॉलेज इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें