फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बने तो लाखों लोगों को मिले जलभराव से निजात, पर चौकी आड़े आई तो पुलिस ने रुकवा दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा नगर क्षेत्र में फुटपाथ पर बनी इस्माइलगंज चौकी के पास आकर नाला खोदाई का काम ठप हो गया है। नाला निर्माण के लिए चौकी के नीचे खोदाई करनी है और पुलिस ने काम रुकवा दिया है। बुधवार को यह मामला एक पूर्व पार्षद ने महापौर और नगर आयुक्त के सामने उठाया है। नाला इंदिरा नगर सेक्टर-नौ पानी टंकी से शुरू होकर सेक्टर आठ चौराहा से होते हुए फैजाबाद रोड पर सुषमा हॉस्पिटल तक जाना है। यहां से भूमिगत होते हुए दूसरी ओर चला जा जाएगा। इसके बन जाने से कई लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इंदिरा नगर, इस्माइलगंज प्रथम, द्वितीय सहित कई वार्डों में बारिश से जलभराव होता है। इस्माइलगंज द्वितीय और प्रथम वार्ड में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सुरेंद्र नगर और इस्मालगंज में तो पानी घुटनों तक भर जाता है। मामला कोर्ट तक गया तो नाला निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का बजट पास हुआ। दो साल पहले शिलान्यास हुआ। करीब सालभर तो कुछ स्थानीय लोग ही अड़ंगा लगाते रहे, अब जब काम शुरू हुआ पुलिस ने काम रुकवा दिया है।
पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि फुटपाथ पर बनी इस्माइलगंज पुलिस चौकी नाले के बीच में आ रही है। नाला निर्माण के लिए चौकी के नीचे से खोदाई करनी होगी। इसे लेकर कुछ दिन पहले पुलिस ने काम ही बंद करा दिया। पुलिस का मामला है तो ठेकेदार भी चुप है। इसके जानकारी पर महापौर और नगर आयुक्त ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें