फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 68 लाख विद्यार्थी देंगे एक्जाम

Thu, 18 Feb 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 68 लाख से ज्यादा विद्यार्थी 11664 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


21 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव ने इस बार नकलविहीन परीक्षाएं कराने का दावा किया है।

कहा, किसी भी केंद्र पर गड़बड़ की शिकायत मिलने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक को फौरन हटा दिया जाएगा।

बलराम यादव ने बताया कि हाईस्कूल में 37 लाख 49 हजार 977 और इंटरमीडिएट में 30 लाख 71 हजार 892 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

इन तारीखों में समाप्त होंगी परीक्षाएं

इस तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 68 लाख 21 हजार 869 परीक्षार्थी बैठ रहे हैं।

हाईस्कूल की परीक्षा 9 मार्च को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त होंगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा क्रमश: 15 और 25 कार्यदिवसों में संपन्न हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर छात्रों के बिना आए ही कापियां लिखने की शिकायतें मिलती रहीं हैं।

इसलिए इस बार मोबाइल ऐप से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह ऐप बोर्ड की वेबसाइट से लिंक किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें