फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल व केजरी पर देशद्रोह मामला दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्र विरोधी व अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाने पर उनका समर्थन करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट में दी गई।
विज्ञापन


सीजेएम हितेंद्र हरि ने मामले की सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की है।

कोर्ट में प्रमोद पांडेय ने अर्जी देकर बताया कि 10 फरवरी को जेएनयू में कुछ छात्रों ने देश के विरोध और अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए।
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहा था

इसका समर्थन करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहते हुए देशद्रोह का कार्य किया है।

अर्जी में कहा गया कि इसी तरह केजरीवाल द्वारा इसका समर्थन करना भी देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी देकर कहा गया कि वादी ने हजरतगंज स्थित अपने कक्ष में इस घटना को टीवी पर समाचारों में देखा।

इसकी सूचना उसने हजरतगंज थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें