फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP बोर्ड: शिक्षकों का कापियां जांचने से इनकार

Tue, 31 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघों के बहिष्कार के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम ठप पड़ गया है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में कॉपियों के बंडल नहीं खुले।
विज्ञापन


शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षक संघों ने कहा है कि उनकी मांगों पर यदि ध्यान न दिया गया तो बोर्ड परीक्षा की कॉपियां नहीं जांची जाएंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 236 केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षक संघों ने लंबित मांगों को लेकर मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की थी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन की तैयारियां करते हुए सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी थीं, लेकिन शिक्षक पहुंचे तो जरूर पर धरना-प्रदर्शन करके वापस चले गए।

अफसरों ने नहीं दिया ध्यान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (चेतनारायण गुट) के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ. महेंद्र नाथ राय ने बताया कि सीटी ग्रेड से एलटी ग्रेड में जाने वाले शिक्षकों इसका लाभ देने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांगों को लेकर मूल्यांकन के बहिष्कार की चेतावनी पूर्व में ही दी जा चुकी थी, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसे चलते पूरे प्रदेश में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह व प्रदेशीय महामंत्री अवनींद्र पांडेय ने बताया कि संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह ठप रहा।

राज्य सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी कर रही है। मांगे पूरी होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षक संघ के एक अन्य गुट ने भी मूल्यांकन कार्य का तीन दिनों तक सांकेतिक बहिष्कार का निर्णय किया है।
विज्ञापन

सभापति बोले-शिक्षक जल्द करेंगे मूल्यांकन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति व निदेशक अवध नरेश शर्मा ने कहा है कि शिक्षक संघों से वार्ता हो चुकी है और जल्द ही वे मूल्यांकन कार्य में सहयोग करेंगे।

शिक्षकों की मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय होने की संभावना है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए मूल्यांकन शुरू करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें