फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: इस बार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तैनात होगी एसटीएफ

Wed, 01 Jan 2020 09:35 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 में नकल रोकने और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अति संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ तैनात करने और सभी केंद्रों पर पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात करने को कहा है। मुख्य सचिव ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि केंद्रों पर 10वीं व 12वीं के किसी भी परीक्षार्थी के जूते-मोजे परीक्षा के समय न उतरवाएं बल्कि कक्षों में प्रवेश के समय ही जूते-मोजों की तलाशी लें। 

केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्वों एवं नकल कराने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए धारा 144 लागू करें। उन्होंने प्रत्येक जिले को परीक्षा केंद्रों की संख्या के आधार पर सेक्टरों में बांटने, प्रत्येक सेक्टर में सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अति संवेदनशील केंद्रों की पहचान पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने को कहा है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि  केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी  सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी। जिला मजिस्ट्रेट जिले में परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण कराने में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेंगे। 
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पूर्व से ही पूर्ण परीक्षा अवधि तक जिला प्रशासन इस बात की जांच नियमित रूप से करें कि केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के लीक कराने के प्रयास तो नहीं किये जा रहे हैं। 

ऐसी आशंका को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय किए जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें