फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में अध्ययन पूरा कर जापान लौटीं छात्राएं

Mon, 30 Dec 2019 04:47 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर एवं राईक्यूस विश्वविद्यालय ओकिनावा, जापान के बीच हुए अकादमिक आदान प्रदान के लिए समझौते के तहत जापान से आईं दो परास्नातक कक्षाओं की छात्रा शिहो ओहिरो एवं साया नकाची का शैक्षणिक भ्रमण पूरा हो गया।
विज्ञापन


दोनों छात्राएं और उनके साथ आईं प्रो. टीमोहिसा वाडा रविवार को जापान के लिए रवाना हो र्गइं। कुलपति प्रो एसएन सिंह ने ने उन्हें एमएमएमयूटी क्रॉनिकल प्लानर एवं कैलेंडर भेंट कर बधाई दी। 
 
जापान से दोनों छात्राएं 17 नवंबर को आई थीं और परिसर में रहकर अपना शोध कार्य कर रही थीं। शिहो ओहिरो ने संगणक विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग में सहायक आचार्य मीनू तथा साया नकाची ने यांत्रिक अभियंत्रण विभाग में सहायक आचार्य डॉ. स्वाती गंगवार के पर्यवेक्षण में अध्ययन व शोध कार्य किया। इसके पहले चार छात्र अपना अध्ययन कार्य पूरा कर जापान लौट चुके हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर समझौता करार समन्वयक प्रो. गोविंद पांडेय, अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन, शोध एवं विकास प्रो. केजी उपाध्याय, अधिष्ठाता स्नातक अध्ययन एवं उद्यमिता प्रो. डीके द्विवेदी, प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रो. डीके सिंह, प्रो. पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

एनबीए टीम ने कुलपति के सामने लिफाफे में बंद की रिपोर्ट


मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की गुणवत्ता प्रमाणित करने के लिए आई एनबीए (राष्ट्रीय प्रत्यायन मंडल) की टीम ने निरीक्षण के क्रम में दूसरे दिन रविवार को कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। उनके सामने ही टीम ने अपनी संस्तुति सहित निरीक्षण की गोपनीय रिपोर्ट लिफाफे में सीलबंद कर दिया। इस रिपोर्ट को टीम एनबीए नई दिल्ली को सौंपेेगी।

रिपोर्ट के आधार पर एनबीए से प्रमाणित होने की संस्तुति के बाद इसे विश्वविद्यालय को बताया जाएगा। एनबीए से प्रमाणित हो जाने पर पाठ्यक्रम को वैश्विक पहचान मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए रिसर्च व नए अवसर खुल जाएंगे।
एमएमएमयूटी के अधिष्ठाता प्रो. डीके द्विवेदी एवं प्रो. केजी उपाध्याय ने बताया कि टीम ने शनिवार को एनबीए टीम के सामने प्रशासनिक संरचना एवं संघटन, पाठ्यक्रमों की प्रवेश क्षमता, भौतिक ढांचा एवं सुविधाएं, अकादमिक सुधार, बेस्ट प्रैक्टिसेज, शोध एवं शैक्षणिक प्रगति, हॉस्टल एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में प्रस्तुतीकरण विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम के सदस्यों ने आईटी रिसोर्स सेंटर, पुस्तकालय, कक्षाओं, चिकित्सालय खेलकूद गतिविधियों आदि का जायजा लिया। विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया। कक्षाओं में शिक्षकों के व्याख्यान भी सुने। टीम ने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट आदि का भी लेखा-जोखा लिया। टीम ने सभी विषयों के कोर्स फाइल को बारीकी से देखा और सुझाव भी दिए। बैठक में सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त नियंत्रक, छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें