फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मृतक कर्मी की लगा दी मूल्यांकन में ड्यूटी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजधानी में 125 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी एक अप्रैल तक करीब 12 लाख से अधिक कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि जारी सूची में बड़ी चूक सामने आई है। विभाग की ओर से जारी ड्यूटी सूची में एक मृतक कर्मी का भी नाम शामिल कर दिया गया। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के प्रेम चंद्र रावत को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है, जबकि पिछले वर्ष उनकी मृत्यु हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी चार्ट की जांच कर सूची में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजधानी में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमतीनगर शामिल हैं। इन केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। डीआईओएस के अनुसार 13 से 18 मार्च के बीच उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित केंद्रों पर भेज दी जाएंगी। सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। ड्यूटी में लगे कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें