लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश भर में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी परीक्षा विशेष 14 व 15 को लखनऊ से शाम 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयाग पर रुकेगी।