लखनऊ में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं आठ कॉलेजों में जांची जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों की सूची में चार और कॉलेज बढ़ाकर बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है।
लॉकडाउन से पहले मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू किया गया था। शासन रेड जोन में भी मूल्यांकन शुरू करने जा रहा है। जिसको बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र बदलने या बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव मांगा था।
राजधानी में चार केंद्र अमीनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में गत 16 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था। लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया।