फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जारी हुआ नए शैक्षिक सत्र का कैलेंडर, एक दिन होगी अंग्रेजी में प्रार्थना; तय हुआ परीक्षाओं का समय

Tue, 24 Mar 2026 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Board Academic Calendar: यूपी बोर्ड का शैक्षिक कैलेंडर जारी हो गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रयोगात्मक और बोर्ड की परीक्षाओं कब होंगी इसका फैसला हो गया है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का शैक्षिक कैलेंडर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर सोमवार को जारी किया है। इसमें सप्ताह में एक दिन प्रार्थना अंग्रेजी भाषा में करने या किसी विद्यालय में अन्य भाषा प्रचलित हो तो उसमें करने का प्रावधान किया है। विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने और समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा में रोजाना प्रमुख खबरों को पढ़वाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही कठिन शब्दों के उच्चारण, अर्थ और वाक्य प्रयोग भी बताए जाएंगे।

विज्ञापन


परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कैलेंडर के अनुपालन के निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों को मोबाइल के दुष्प्रभावों और ऑनलाइन गेम्स के कुप्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में दो दिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों से जीवन मूल्यों, अनुशासन, कॅरिअर और दिनचर्या पर संवाद करेंगे। इसमें अभिभावकों और पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय खेल और प्रयोगशाला गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन योग और ध्यान का आयोजन भी किया जाएगा। सभी विद्यालयों में परिषद द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों से ही पठन-पाठन कराया जाएगा। इसके अलावा साइबर क्लब और बालिकाओं के लिए शक्ति मंच का गठन भी किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

जानिए इस सत्र में कब होंगे परीक्षाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का समय तय। - फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
-एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र प्रारंभ।
-कक्षा नौ से 12 तक प्रथम यूनिट टेस्ट जुलाई में (बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित)।
-अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में।
-अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्तूबर में।
-कक्षा 10 व 12 का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक पूर्ण करना होगा।
-कक्षा नौ व 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी 2027 तक पूर्ण करना होगा।
- प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जनवरी 2027 से।
-कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2027 से।
-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक।
- बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें