सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षाफल से टक्कर लेने की कोशिशों में यूपी बोर्ड को इस साल थोड़ी निराशा हाथ लगी है।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएएट का रिजल्ट इस साल बीते साल के मुकाबले कम हो गया।
पिछले साल पास प्रतिशत 92.68 प्रतिशत था वहीं इस साल पास प्रतिशत 92.21 प्रतिशत ही रहा।
नंबरों की दौड़ में यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स न पिछड़े इसलिए पिछले कुछ साल से यूपी बोर्ड ने भी मार्किंग में थोड़ी ढील दी है।
लगातार दूसरे साल गया 90 पार
इसी का नतीजा है कि पास प्रतिशत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। कक्षा 12 का रिजल्ट लगातार दूसरे साल 90 प्रतिशत से ऊपर रहा।
वो बात और है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का रिजल्ट मामूली अंतर से पिछड़ गया। इस साल 92.21 प्रतिशत कुल मिलाकर पास हुए।
बीते साल के मुकाबले इस साल लड़कों ने अपना पास प्रतिशत बेहतर किया है। इस साल 89.81 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।
यह पिछले साल के मुकाबले .02 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इंटर में 89.79 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
खराब हुए छात्राओं का प्रदर्शन
वहीं बालिकाओं का प्रतिशत बीते साल की तुलना में खराब हो गया है। इस साल 95.13 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं।
पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32 प्रतिशत रहा था। इस तरह से लड़कियों के पास प्रतिशत में 1.19 प्रतिशत की कमी आई है।
इस साल प्रथम श्रेणी में पास होने वाले अभ्यर्यियों की संख्या में पांच फीसदी की कमी आई है।
पिछले और इस साल की तुलना
फैक्ट फाइल
पास प्रतिशत 2014
लड़के- 89.81
लड़कियां- 95.13
कुल- 92.21
पास प्रतिशत 2013
लड़के- 89.79
लड़कियां- 96.32
कुल- 92.68