फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं की परीक्षा में बाराबंकी के होनहारों ने किया कमाल, पांच विद्यार्थियों ने टॉप 10 में बनाई जगह

Sat, 27 Jun 2020 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: टॉपर अभिमन्यु वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

UPMSP UP Board 2020 10th/12th Results | यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट: यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में बाराबंकी जिले के होनहारों ने कमाल कर दिया। इस बार जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश के टॉप 10 विद्यार्थियों में जगह बनाई है।

विज्ञापन


जिले के अभिमन्यु वर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 95.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अभिमन्यु, श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़वाबाग, बाराबंकी के छात्र हैं।

इसी जिले के योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह जिले के सद्भावना इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
विज्ञापन


इसी तरह नितीश कुमार ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया। वह श्री सांई इंटर कॉलेज, जैदपुर बाराबंकी के छात्र हैं।

जिले के अर्पित वर्मा ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। वह प्रतिभा इंटर कॉलेज, देवा बाराबंकी के छात्र हैं।

बाराबंकी के ही आकाश रावत ने 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया। वह पॉयनियर मांटेसरी हाईस्कूल एस पी नगर बाराबंकी के छात्र हैं।

इसके अलावा, सुल्तानपुर के अंकुश दुबे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह सरस्वती विद्या मंदिर, कादीपुर, सुल्तानपुर के छात्र हैं। अंकुश ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रायबरेली की वैशाली शर्मा ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें