फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित, इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी

Sat, 27 Jun 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर की।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल  51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे। वहीं, यूपी सरकार ने टॉपर्स को तोहफा दिया है। टॉपर्स को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा
विज्ञापन

एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 20 टॉपर्स के घर तक पक्की सडक बनाई जाएगी। 



उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है। 10वीं क्लास में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। 10वीं क्लास में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटर में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं। 

दसवीं में 83.31% रिजल्ट रहा। इसमें लड़कों का रिजल्ट 79.88% और लड़कियों का रिजल्ट 87.29% रहा है। हाईस्कूल में रिया जैन और भारत भूषण ने टॉप किया है। दोनों ने 96.67 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों बागपत जिले के बडौत के रहने वाले हैं। 



- 10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

10वीं में टॉप 10 में इन छात्रों ने बनाई जगह-
रैंक छात्र का नाम प्रतिशत
1 रिया जैन 96.67
2 अभिमन्यु वर्मा 95.83
3 योगेश प्रताप सिंह 95.33
4 गौरव 94.83
4 शोभित कुमार  94.83
4 शिवानी वर्मा 94.83
5 नितेश कुमार 94.67
5 अंशिका बघेल 94.67
5 हिमांशी विश्वकर्मा 94.67
6 ऋषभ सिंह 94.50
6 उज्ज्वल तोमर 94.50
6 निशांत पटेल 94.50
6 दीक्षा पाण्डेय 94.50
7 अर्पित यादव 94.33
7 अर्पित वर्मा 94.33
7 काजल 94.33
7 आस्था श्रिवास्तव 94.33
7 दीपिका 94.33
8 नमन 94.17
8 अंकित अग्निहोत्री 94.17
8 आकाश रावत 94.17
8 श्रृष्टि 94.17
8 भवानी द्विवेदी 94.17
9 शोभित वर्मा 94
9 रौशन चौरसिया 94
9 अंकुश दुबे 94
9 आकाश कुशवाहा 94
9 अलीशा अंसारी 94
9 गार्गी यादव 94
10 अर्शद इकबाल 94
10 वैशाली शर्मा 93.83
10 अर्सीमा शेख  93.83
10 अलका सिंह 93.83



- 12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।

12वीं में टॉप 10 में इन छात्रों ने बनाई जगह-
 
रैंक नाम प्रतिशत 
1 अनुराग मलिक 97
2 प्रांजल सिंह 96
3 उत्कर्ष शुक्ला 94.80
4 वैभव द्विवेदी 94.40
5 आकांक्षा 94
6 गरिमा कौशिक 93.80
7 पूजा मौर्य 93.60
8 अंकुश राठौर 93
8 मनु मिश्रा 93
9 केशव 92.80
10 रिद्धिमा 92.60
विज्ञापन

हर साल की तरह अभ्यर्थी इस वर्ष भी परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर सबसे पहले देखें। माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2020 है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें