फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के सीजन में नोटों की कालाबाजारी, 10 का नोट 14 रुपयों का, 20 और 50 की भी गड्डियां गायब

Wed, 27 Nov 2024 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bundle of ten rupee notes: शादी के सीजन में दस के कड़क नोट बाजार से गायब हो गए हैं। 10 के साथ-साथ 20 और 50 की गड्डी भी बाजार से गायब हैं। कड़क नोटों की माला भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन
दस के नोटों की गड्डी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग के सीजन में इस वक्त बैंकों से छोटे नोटों की गड्डियां गायब हो गई हैं। बाजार में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट मनमाने दाम पर बेचे जा रहे हैं। 10 के नोट की गड्डी 1000 की जगह 1400 की हो गई है। 20 रुपये के नोट की गड्डी 2250 तो 50 के नोट की गड्डी 5300 रुपये में बिक रही है।

विज्ञापन


शादी के मौसम में नेग देने व जश्न के माहौल में नोट लुटाने की वजह से लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं। अपनी ख़ास महक और कड़कड़ाहट की वजह से भी कड़क नोट पाकर मेहमान भी खुश हो जाते हैं। इसीलिए शादी विवाह में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है। शहर के हजरतगंज,गोमतीनगर समेत लगभग सभी बैंकों से 10, 20 और 50 के नए नोटों की गड्डियां गायब हैं।

यहां तक कि सभी बैंकों का प्रतिनिधित्व करने वालेे बैंक ऑफ बड़ौदा की विभूतिखंड ब्रांच में भी 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट नहीं हैं। कैशियर ने बताया कि एक्सचेंज की कोई सुविधा नहीं है। अगर बैंक में आपका खाता है, तो निकासी में छोटे नोट मिल जाएंगे। लेकिन वह पुराने नोट ही होंगे। नए नोट की गड्डियां नहीं हैं। उधर, बाजार में कटे फटे नोट बदलने वालों के पास उच्च दर पर आसानी से कड़क नोट मिल जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

10 के कड़क नोट के लिए खर्च कीजिए 14 रुपये

सहालग में नोटों पर इस कदर महंगाई बढ़ी है कि 10 रुपये का नोट 14 रुपये का हो गया है। अमीनाबाद स्थित कटे फटे नोट की दुकान चलाने वाले 1400 रुपये में 10 के नोट की गड्डी, 20 रुपये की गड्डी 5250 और 50 रुपये की गड्डी पर 300 रुपये वसूल रहे हैंं। जबकि आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी बेची नहीं जा सकती।

कड़क नोटों की माला भी डेढ़ गुनी तक महंगी
कड़क नोटों के अलावा दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो चली है। गणेशगंज के दुकानदार पवन ने बताया कि 10 रुपये के 10 नोटों की माला 180 रुपये में, 20 रुपये की 25 नोटों की माला 700 और 50 रुपये की 20 नोटों की माला 1200 रुपये में मिल रही है। कहा कि बैंक में कड़क नोट नहीं मिलते। कटे फटे नोट बदलने वाले दुकानदारों से ही नोट खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन

आरबीआई में सख्त है नियम 

एलडीएम मनीष पाठक बताते हैं कि आरबीआई का सख्त नियम है कि तय कीमत से ज्यादा रुपये में नोट नहीं दिए जा सकते। बैंकों में नए नोट की स्थिति की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें